{"_id":"0c206ea127eae4f02d6ac4960f06261f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-539","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर सस्पेंड हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर सस्पेंड हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करके उनके स्वास्थ्य की जांच को आयोजित मातृत्व सप्ताह शिविर में भी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसी ही लापरवाही पर बृहस्पतिवार को डीपीओ ने घोसिया केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निलंबित कर दिया। साथ ही एएनएम और आशा कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई की लिखापढ़ी की है।
मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए 27 जनवरी से 3 फरवरी तक मातृत्व सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसके तहत गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करने, उनकी सूची तैयार करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में उन्हें लाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कराने का निर्देश दिया गया है। बृहस्पतिवार को मातृत्व सप्ताह शिविर का निरीक्षण करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र निकले थे। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र घोसिया, रहीमाबाद, लालापुर, रतगहा, बूंदा आदि का निरीक्षण किया। डीपीओ ने बताया कि घोसिया आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की सूची मांगने पर भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे भड़के डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी को सस्पेंड कर दिया। वहीं उन्होंने एएनएन प्रभावती और आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा है। डीपीओ ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री शाहिदा खातून, हसीन फातिमा को भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है।