{"_id":"8401e8a787906cc98ae3afe28b0e19ab","slug":"kaushambi-news-hindi-news-489","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बने स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक बने स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों की शनिवार को मंझनपुर में
विज्ञापन
बैठक हुई। इसमें संविदाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही
जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। अभिषेक श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से
जिलाध्यक्ष और डॉ.शोएब अंसारी का महामंत्री मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मियों की तैनाती की गई है। महकमे के इन संविदाकर्मियों ने शनिवार को मंझनपुर स्थित सीएमओ दफ्तर परिसर में बैठक की। इसमें संविदा कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्या के समाधान के लिए संगठित होने पर बल दिया गया। तय किया गया कि संविदा कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन होना चाहिए। इसलिए कार्यकारिणी गठन की रूपरेखा बनी।
सर्वसम्मति से अभिषेक श्रीवास्तव को अध्यक्ष, डॉ शोएब अहमद अंसारी को महामंत्री, नरेंद्र कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, हरिओम पांडेय, डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, सोनल बाला ज्योति को महिला उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, संदीप सिंह को प्रवक्ता चुना गया। इस मौके पर डॉ इरफान, दीपक द्विवेदी, महेंद्र द्विवेदी, राहुल पांडेय, बीएल यादव आदि मौजूद रहे।