{"_id":"42bcac7b8a6ae5e7453b5dcf8bc3cbb8","slug":"kaushambi-news-hindi-news-484","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुपति ने संभाली जिपं अध्यक्ष की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुपति ने संभाली जिपं अध्यक्ष की कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति ने बृहस्पतिवार को कुर्सी संभाल ली। जिलाधिकारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी निर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद तत्काल मिनी सदन की पहली बैठक भी हुई। इसमें अध्यक्ष और सदस्यों ने दोआबा के विकास और ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की। मिलकर कौशाम्बी के पिछड़ेपन को दूर करने का संकल्प लिया।
जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को बृहस्पतिवार को शपथ दिलाई गई। जिपं की दूसरी बार मुखिया बनीं मधुपति के कुर्सी संभालने के लिए आयोजित कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह से ही शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए सपाइयों के साथ ही अन्य आमंत्रित मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत दोपहर में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जिला पंचायत की अध्यक्ष मधुपति को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद अध्यक्ष ने निर्वाचित सदस्य अनामिका सिंह, आशा यादव, नरेंद्र पटेल, शिवमोहन मौर्य, आशीष मौर्य, अमिता सिंह, आरती सिंह, स्नेहा सरोज, सुमित कुशवाहा, साजन मौर्य, मोहनलाल पासी, कुसुम कली, अश्विनी द्विवेदी, अवध रानी, भोलानाथ सरोज, हीरालाल सरोज, अनामिका सिंह पटेल, कल्पना देवी, शिखा सरोज, वंदना मौर्य, जीतेंद्र पासी समेत सभी 28 सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष मधुपति ने कहाकि कौशाम्बी और उसके गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। वे यहां के एक-एक गांव की समस्याओं से वाकिफ हैं।
विज्ञापन
सड़क, जलनिकासी समेत सभी दिक्कतों का खत्म करने की कोशिश होगी। इस मौके पर सिराथू विधायक वाचस्पति, सपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव, गुलाम हुसैन, माजिद अली, चंद्रबली पटेल, अश्विनी सिंह, कैलाशचंद्र केसरवानी, रामसागर सिंह, सुघर सिंह, शशिभूषण द्विवेदी, मौला बख्श, हरिमोहन यादव, साबिर अहमद, गिरीश सरोज, भानु कुशवाहा, सुभाष सिंह पटेल, शेष नारायण करवरिया समेत बड़ी संख्या नेता, कार्यकर्ता और अफसर मौजूद रहे। वहीं जिंप अध्यक्ष और सदस्यों के शपथग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मेटल डिटेक्टर लगाकर परिसर में घुसने वालों की जांच तक की गई।
मंझनपुर क्षेत्र के एक युवक ने मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाली युवती से दुराचार की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर उसने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई भी की। पीटने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि युवक आए दिन उसे परेशान करता रहता है। दो दफा पहले भी वह दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। बृहस्पतिवार को विवाहिता ने युवक के खिलाफ नामजद शिकायत मंझनपुर कोतवाली में की। विवाहिता की तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ मंझनपुर रज्जनलाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।