{"_id":"82cddefb9efde3662e218dfbd29a1b4f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-481","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालकों को दबंगों ने पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालकों को दबंगों ने पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में स्थित तालाब में मछली मारने के विवाद में दबंगों ने मत्स्य पालकों को पीटकर अधमरा कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी कृष्ण चंद्र ने पेरवा गांव के बाबूलाल के साथ मिलकर चायल स्थित एक तालाब में मछली पाली है। बुधवार को स्थानीय चार युवक उसकी पाली गई मछलियों को पकड़ने लगे। इस पर इन दोनों विरोध किया। कहासुनी के दौरान युवकों ने दोनों मत्स्य पालकों को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट होती देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया।
लोगों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों की पिटाई के बाद थाने पहुंचे भुक्तभोगियों ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।