फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

नियमितिकरण के लिए शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार

Tue, 12 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 12 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
 शिक्षामित्रों की तरह नियमित राज्य कर्मचारी बनाए जाने की मांग करते हुए पंचायतमित्रों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायतमित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को सौंपा। मांगें पूरी नहीं किए जाने पर बेमियादी धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों की तरह नियमितकर्मी बनाए जाने की मांग गांवों में तैनात पंचायत मित्रों ने शुरू कर दी है। अपनी इस मांग को लेकर सोमवार को पंचायतमित्रों ने मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, मूरतगंज, कौशाम्बी, सरसवां, चायल और नेवादा ब्लाकों में हुंकार भरी। मंझनपुर ब्लाक में प्रदर्शन के दौरान पंचायत मित्र संघ की मंझनपुर ब्लाक अध्यक्ष मुशरीन फात्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2012 में सपा मुखिया मुलायम सिंह ने शिक्षामित्र और पंचायत मित्रों को नियमित करने का वादा किया था। शिक्षामित्रों को तो प्राथमिक स्कूलों में सहायक शिक्षक बना दिया गया है, लेकिन पंचायत मित्र मामले में सपा मुखिया अपना वादा भूल गए हैं।
विज्ञापन


 चेताया कि मांगें जल्द पूरी नहीं किए जाने पर पंचायत मित्र बेमियादी धरना-प्रदर्शन के साथ ही भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सालेहा खातून, सविता यादव, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, शहनाज रिजवी, संजय शर्मा, भानसिंह यादव, संतोष कुमार, सोनलाल, मकसूद अहमद, विजय सिंह, दयाराम, प्रीतम सिंह, बृजेश कुमार, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed