{"_id":"bb5309cf644dfdec80e799c2c39ea2a1","slug":"kaushambi-news-hindi-news-474","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के लिए गरजे पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के लिए गरजे पीआरडी जवान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के बाद से ड्यूटी नहीं लगने से बेकार घूम रहे पीआरडी जवानों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट में जुटे जवानों ने डीएम से ड्यूटी की मांग करते हुए हुंकार भरी। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्र लेकर पीआरडी जवानों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।
महीनेभर से ड्यूटी नहीं लगने से बेरोजगार घूम रहे प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पीआरडी जवान चंद्रमोहन श्रीवास्तव, मोतीलाल, रामप्रकाश, राजू राना, सुरेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, दुर्गेश प्रसाद, नरेश कुमार, इंद्रबली, राकेश कुमार, बेनीप्रसाद, लवलेश कुमार, ज्ञानसिंह, महेंद्र कुमार प्रजापति, शमशेर सिंह, फूलचंद्र, गंगा प्रसाद पांडेय आदि ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी 31 दिसंबर तक लगाने का शासनादेश आया था। पर, 15 दिसंबर को ही पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया। तब से महीनेभर के समय होने जा रहा है।
किसी भी पीआरडी जवान को कहीं भी ड्यूटी पर नहीं लगाया गया है। इससे जवान और उनके परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। जवानों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर होमगार्ड्स की भांति रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी मुहैया कराने और जिलाधिकारी को अपने कोटे से 25 फीसदी अतिरिक्त ड्यूटी देने की मांग की है।