{"_id":"25bff60f10c5fd9dc970ba1c5fa91cab","slug":"kaushambi-news-hindi-news-471","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल, प्याज के बीज और कृषियंत्रों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल, प्याज के बीज और कृषियंत्रों का वितरण
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला औद्यानिक मिशन के तहत सोमवार को चिह्नित किसानों को फूल, प्याज के बीज और कृषियंत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान डीएम ने किसानों ने फूलों के विपणन आदि भी जानकारी ली। वहीं अन्य किसानों से भी रोजगारपरक खेती से जुड़ने का आह्वान भी किया।
कौशाम्बी में उद्यान विभाग किसानों को मसाला, फूल जैसी रोजगारपरक खेती से जोड़ने में लगा है। इसके लिए इस सत्र में 20 हेक्टेयर प्याज, 18 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को मसाला और फूल की खेती करनेवाले चिह्नित 22 किसानों को बीज के साथ ही कृषि यंत्र (दवा छिड़कने वाली मशीन) अनुदान पर वितरित की गई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने किसानों को बीज और मशीनों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से फूलों की खेती की जानकारी लेते हुए बिक्री आदि के संबंध में पूछताछ की।
किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि वे खेतों में तैयार फूलों को इलाहाबाद फूल बाजार ले जाकर बेचते हैं। इससे परंपरागत खेती से अधिक मुनाफा हासिल होता है। जिलाधिकारी ने जनपद के अन्य कृषकों से भी मसाला, फूल जैसी रोजगारपरक खेती से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मिशन प्रभारी मेवाराम आदि मौजूद रहे।