{"_id":"74e49fa3217e401dd1e83db88a9c4ae7","slug":"kaushambi-news-hindi-news-468","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक के उड़े चीथड़े
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती के कुसवा गांव के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोहमलवा गांव का रहने वाला मंजय उर्फ मनोज कुमार (30) पुत्र टुनटुन शनिवार को ननिहाल कुसवा गांव गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर वह घर लौट रहा था। कुसवा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने युवक की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटे के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते हुए घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।