{"_id":"32a4b315cb6004fb23e9e595e76525b1","slug":"kaushambi-news-hindi-news-467","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड ने ली अधेड़ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड ने ली अधेड़ की जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फीली हवाओं के कारण कौशाम्बी का मौसम फिर से सर्द हो गया। सुबह-शाम ऐसी तीखी गलनभरी ठंड पड़ रही है। जिसकी चपेट में आना खतरनाक बना हुआ है। लापरवाही में लोगों की जान भी जा रही है। शनिवार की रात भी ठंड की चपेट में आने से मंझनपुर के बबुरा गांव में एक अधेड़ की मौत हो गई। शाम खेत से लौटने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी राजाराम (48) पुत्र पारसनाथ किसान है। शनिवार की रात शाम करीब 7 बजे वह खेत की ओर से लौटा था। खा-पीकर वह बरामदे में सो रहा था। रात अचानक उसकी तबियत बिगड गई। पेट और सीने में असहनीय दर्द होने लगा। हालत बिगडती देख परिवार के लोग जब तक उसे इलाज के लिए कहीं ले जाते, अधेड़ की सांसें थम चुकी थी।
घरवालों के मुताबिक दो दिन पहले भी अधेड़ की सिंचाई करते समय अधेड़ की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन तब स्थानीय एक डाक्टर के इलाज से आराम हो गया था। परिजनों का मानना है कि अधेड़ की मौत ठंड लगने से ही हुई है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि अचानक शीतलहर के साथ कौशाम्बी में सुबह-शाम फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिन में तेज धूप से भले ही मौसम सामान्य रहता है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है। भीषण ठंड फिर से पूरे जनपद को अपनी आगोश में ले लेती है। इस अचानक बढ़ी ठंड से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है।