फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

एसडीएम से पानी मांगने पहुंचे ग्रामीण

Thu, 07 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 07 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
आपरेटर का स्थानांतरण होने से रतगहा पंप हाउस से 9 दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे रतगहा और मोईउद्दीनपुर गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। करीब 5 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। लोगों को खेतों में सिंचाई के लिए लगे नलकूप या हैंडपंपों से पानी भरकर लाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। पानी के लिए परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए पंप आपरेटर की तैनाती और जलापूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन


चायल ब्लाक के रतगहा गांव में जलापूर्ति के लिए ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पंपहाउस का निर्माण किया गया है। पानी टंकी से रतगहा के अलावा मोईउद्दीनपुर गांव में भी सुबह-शाम जलापूर्ति की जाती है। पंप हाउस में तैनात आपरेटर का 9 दिन पहले स्थानांतरण हो गया। उसके स्थान पर किसी दूसरे आपरेटर की अब तक तैनाती नहीं की गई है। इसके कारण पंप हाउस में ताला लटक रहा है। जलापूर्ति ठप होने से दोनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव के रहने वाले अरविंद पटेल, सुनील कुमार, विजय सिंह, शाह मोहम्मद, चांदबाबू, प्रेम कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि पंप हाउस से जलापूर्ति ठप होने से इन दोनों गांवों में रहने वाली करीब 5 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन


लोगों को खेतों में सिंचाई के लिए लगे नलकूप या हैंडपंपों से पानी भरकर लाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। नौ दिनों से पानी का संकट झेल रहे गांववालों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चायल तहसील पहुंचकर एसडीएम का घेराव किया। उप जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर पानी की समस्या से अवगत कराया। साथ ही पंप हाउस में आपरेटर की तैनाती कराकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने जलनिगम के एक्सईएन को पत्र भेजकर जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed