{"_id":"86644c14e329be00127df06dca89b8ff","slug":"kaushambi-news-hindi-news-462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी के ट्रक चालक की फतेहपुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी के ट्रक चालक की फतेहपुर में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के खुशहाली का पुरा (कोरियों) गांव के रहने वाले ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह यादव (38) की बुधवार को हादसे में मौत हो गई। वह ट्रक लेकर देवीगंज की ओर आ रहा था। रास्ते में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से ट्रक में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से उसकी भी जान चली गई।
सिराथू तहसील क्षेत्र के खुशहाली का पुरा (कोरियों) गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव (38) पुत्र कल्लू ट्रक ड्राइवर है। वह फतेहपुर के खागा निवासी वीरेंद्र सिंह का ट्रक चलाता था। बताया जाता है कि बुधवार को वह ट्रक लेकर देवीगंज की ओर आ रहा था। वह सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इमाम अली का पुरा गांव के समीप पहुंचा। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। तार टूटकर गिरने से ट्रक में आग लग गई।
जब तक सुरेंद्र को इसकी जानकारी होती। वह भी करंट और लपटों की चपेट में आ चुका था। इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी सुल्तानपुर घोष (फतेहपुर) पुलिस को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेज दिया। वहीं जैसे ही हादसे की खबर सुरेंद्र सिंह के घर पहुंची। परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन फतेहपुर गए।