{"_id":"c5c3024cb704c2b014250e29867f9f0f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-363","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार की सुरक्षा के लिए ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार की सुरक्षा के लिए ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकार दिवस पर बृहस्पतिवार को कचहरी, कलेक्ट्रेट, पुलिस आफिस समेत सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों समेत विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम हुए। इस दौरान अफसरों, कर्मचारियों ने मानवाधिकार की सुरक्षा के लिए शपथ ली। रिजवी कालेज करारी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि मानव कल्याण के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। हिंसा से किसी भी मसले का कभी हल नहीं निकला है।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को इस मौके पर कचहरी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार ने न्यायिक अफसरों को मानवाधिकारों के संरक्षण, सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि भारतीय संविधान, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों द्वारा देश में अंगीकृत व लागू समस्त मानवाधिकारों का संरक्षण सत्यनिष्ठा के साथ करने से ही मानव कल्याण संभव है। इस मौके पर एडीजे राज नारायण पांडेय, संजय मलिक, रामचंद्र यादव, डॉ.राकेश कुमार नैन, सीजेएम रमेशचंद्र, एसीजेएम प्रेमप्रकाश आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट में एडीएम श्रीकृष्ण ने कलेक्ट्रेट कर्मियों को मानवाधिकार के संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस मौके पर सूर्यबली, मुन्नूलाल, दिनईलाल, अनीता सैनी, धर्मराज, विवेक कुमार, सुनील यादव, निरंजन प्रसाद, श्याम बिहारी, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह से पुलिस कार्यालय में भी आयोजन करके पुलिस अफसर और कर्मियों को शपथ दिलाई गई। रिजवी कालेज करारी में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें डीजे उमेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मानव कल्याण के लिए आगे आकर काम करना होगा। हिंसा के रास्ते कभी किसी मसले का हल संभव नहीं है। प्रबंधक राशिद रिजवी ने कहा कि गीता, कुरान में इंसानियत की रक्षा की सीख दी गई है। इस मौके पर सैयद सरबर हुसैन, डॉ आईए आजमी, संजय चौबे, अजय प्रताप सिंह, एससी द्विवेदी, लक्ष्मण कुमार आदि मौजूद रहे। बिजिया चौराहे पर आयोजित संगोष्ठी में पुलिस उत्पीड़न पर चर्चा की गई। इस मौके पर अशोक यादव, संजय चतुर्वेदी, तरूण यादव, अवधेश सिंह, अनुज सिंह, संजय त्रिपाठी, मृगलोचन आदि मौजूद रहे।