{"_id":"42a7275e1009048c22036c24e8c64c67","slug":"kaushambi-news-hindi-news-361","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी, सैकड़ों मतदान से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी, सैकड़ों मतदान से वंचित
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर करीब दर्जनभर मतदान केंद्रों पर दिनभर हंगामे की स्थिति बनी रही। गड़बड़ी का आलम यह रहा कि महीनेभर पहले ही बीडीसी के चुनाव में वोट डालने वाले सैकड़ों लोग बुधवार को मतदान नहीं कर सके। इसे लेकर लोधन का पुरा, पश्चिमशरीरा, महावां आदि केंद्रों पर लोगों ने हंगामा किया।
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को सरसवां के 60 और कौशाम्बी ब्लाक के 57 ग्रामसभा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ।
इस दौरान पश्चिमशरीरा, लोधन का पुरा, महावां, दानपुर, बरौली, चांदेराई, भगवतपुर, कटरी आदि मतदान केंद्रों पर मतदान सूची को लेकर सुबह से लेकर शाम तक हंगामा होता रहा। पश्चिमशरीरा मतदान केंद्र की सूची से नाम गायब होने के कारण ओमसिंह, नेहा शुक्ला, पूनम देवी, सविता देवी, आशीष कुमार, मनोज कुमार, रूपेंद्र सिंह आदि करीब 50 लोग मतदान से वंचित रह गए।
इसी तरह से लोधन का पुरा गांव की मतदाता सूची से 35 उन लोगों का नाम गायब था, जिन लोगों ने अभी कुछ दिन पहले ही बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में वोटिंग की थी। मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर गांववालों ने मतदान केंद्र पहुंचकर आक्रोश भी जताया। हालांकि गांववालों का कहना है कि उनकी शिकायत को किसी भी अधिकारी ने सुना नहीं। शिकायत करने पर अफसर डांटकर भगा देेते रहे।