फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

चौथे चरण में 63.5 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को कौशाम्बी में 63.5 फीसदी मतदान हुआ। सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के 117 ग्राम पंचायत में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के निर्वाचन को 404 बूथों पर हुआ चुनाव छिटपुट घटनाओं के अलावा शांतिपूर्ण रहा। पश्चिमशरीरा, लोधन का पुरवा समेत कुछ बूथों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और करीब दर्जनभर मतदेय स्थलों पर फर्जी वोटिंग को लेकर झड़पें होती रही। बूथ पर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 37 लोगों को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को कौशाम्बी ब्लाक की 57 और सरसवां ब्लाक की 60 ग्राम सभा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया। बूथों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक वोटिंग हुई। सरसवां ब्लाक में 65 और कौशाम्बी में 62 प्रतिशत लोगों ने बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ चौथे चरण में प्रधान बनने को मैदान में उतरे 1346 उम्मीदवारों के भाग्य मतदाताओं ने मतपेटिका में बंद कर दिया।
विज्ञापन


उधर, तीन चरणों के चुनाव में बूथों पर मारपीट और उपद्रव की घटनाओं से सबक लेते हुए बुधवार को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके कारण चौथे चरण का मतदान अफसर शांति के साथ कराने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान पश्चिमशरीरा, लोधन का पुरा, महावां समेत 8 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने को लेकर लोगों ने आक्रोश दिखाया। वहीं मुस्तफाबाद, कोसम खिराज, चांदेराई, गुरौली, गोपसहसा, सिंघवल, बनी खास आदि दर्जनभर बूथों पर फर्जी वोटिंग को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच झड़पें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed