फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

जाम के झाम में फंसा देवीगंज बाजार

Thu, 10 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील के देवीगंज बाजार में सड़क पटरियों पर कब्जा नासूर बना हुआ
विज्ञापन
है। इससे बाजार में जाम की समस्या रोज की समस्या हो बन गई है। साप्ताहिक बाजार के दिन तो जाम की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि दोपहिया वाहन लेकर भी निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। चौकी पुलिस और अफसरों की अनदेखी से लोग परेशान हैं। उनमें गुस्सा भी है। सिराथू तहसील क्षेत्र के गंगा तराई की प्रमुख बाजार है देवीगंज।

सैनी हाईवे से कालाकांकर मार्ग पर स्थित इस बाजार में रोजमर्रा के सामानों की खरीददारी करने के लिए आसपास के 50 से भी अधिक गांव के लोगों का आना-जाना है। इसके अलावा गंगा नदी में लेहदरी गांव के समीप पक्का पुल बन जाने से इस बाजार से होकर प्रतापगढ़, रायबरेली आदि जनपदों के भी लोग शीतलाधाम, सैनी, इलाहाबाद, कौशाम्बी, चित्रकूट आदि के लिए आते-जाते हैं। इससे बाजार में यातायात का दबाव भी बनने लगा है। इन सबके बीच देवीगंज बाजार अतिक्रमण का शिकार है। मुख्यमार्ग की पटरियों तक दुकानदारों और आसपास के घरवालों ने कब्जा कर रखा है। साथ ही टेंपो, ठेलेवालों का भी दिनभर सड़क पटरी पर कब्जा बना रहता है।

 इसके कारण यहां जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो लगने वाली साप्ताहिक बाजार के दिन होती है। उस दिन सड़क पटरियों पर दुकानदारों के अलावा आसपास के गांव के किसान भी आकर अपनी दुकानें सजा लेते हैं। इससे बाजार से होकर ट्रक, ट्रैक्टर, कार, जीप तो क्या दोपहिया वाहन लेकर भी निकलना मुश्किल होता है। बाजार के रहने वाले अशोक कुमार, चेतन पंडा, संजय मोदनवाल, रमेश सोनकर आदि ने बताया कि देवीगंज चौकी पुलिस तो इस दौरान मूकदर्शक बनी रहती है। वहीं कई बार अफसरों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या जिले की सभी बाजारों में है। पंचायत चुनाव के बाद अभियान चलाकर इस दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed