{"_id":"a1b4b96bef8949fa435ecbcc19ff10c9","slug":"kaushambi-news-hindi-news-358","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी से सहमा उम्मीदवार का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी से सहमा उम्मीदवार का कुनबा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव में पंचायत चुनाव के बाद दो पक्षों में तनातनी है। गांव के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। बताया कि इस दौरान प्रधान पद के ही एक अन्य उम्मीदवार से उनकी तनातनी हो गई है। उनका प्रतिद्वंदी चुनाव के बाद से उपद्रवियों को शराब पिलाकर उनके यहां भेजकर उत्पात कराता है। नशे में धुत उपद्रवी शाम होते ही उसके घर के आसपास आकर हंगामा करते हैं। विरोध करने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई। इसके बाद भी पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को उसने इसकी शिकायत एसपी से की। साथ ही आईजी, डीआईजी को भी शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
