{"_id":"6e927cadbce43925453258fcfd80c2c8","slug":"kaushambi-news-hindi-news-357","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से गैंगरेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके की एक किशोरी के साथ बुधवार की दोपहर मनचले युवकों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह खेत में काम करने गए परिजनों के लिए खाना लेकर जा रही थी। चीख-पुकार सुन लोगों के दौड़ने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी के पिता की तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का एक परिवार बुधवार को खेत में काम करने गया था। दोपहर करीब 1 बजे घर की एक किशोरी खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे अकेली देखकर गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। दोनों उसके साथ छेड़खानी करते हुए बदनीयती से खेत की ओर घसीटने लगे।
खुद को बचाने के लिए किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख दोनों मनचले किसी के भी सामने जुबान खोलने पर मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, मनचलों के चंगुल से छूटने पर किशोरी रोते हुए खेत में पहुंची और युवकों के करतूत की जानकारी घरवालों को दी। देर शाम थाने पहुंचे किशोरी के पिता ने युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। एसओ चरवा उमाशंकर यादव ने बताया कि वे चुनाव ड्यूटी पर हैं। यदि शिकायत की गई है, तो घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।