{"_id":"1825f0559ab66805c18d2e5118bda497","slug":"kaushambi-news-hindi-news-356","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतगहा में चार दिन से पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतगहा में चार दिन से पानी के लिए हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से रतगहा गांव में चार दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। पूरे गांव में हाहाकार मचा है। लोगों को घरों से दूर स्थित हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। चार दिन बाद भी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक नहीं किए जाने से भड़के ग्रामीणों ने शिकायत एसडीएम से की है। चायल ब्लाक के रतगहा गांव में दो साल पहले लाखों रुपये की लागत से पेयजल टंकी बनाई गई थी। पूरे गांव में सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी बिछाई गई थी। गांववाले बताते हैं कि पाइप लाइन बिछाने में ठेकेदार ने मानक में जबरदस्त मनमानी की थी। घटिया किस्म की पाइप बिछाने के कारण यह आए दिन जगह-जगह से यह क्षतिग्रस्त होती रहती है।
लीकेज के कारण जगह-जगह जलजमाव भी है। वहीं इससे लोगों के घरों में दूषित जलापूर्ति भी होने लगी थी। इधर, शनिवार की शाम जैसे ही पानी की सप्लाई की गई। कई स्थानों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जलापूर्ति बंद कर दी गई। चार दिन से पूरे गांव में जलापूर्ति ठप है। इससे गांव में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। मुसीबत यह है कि टंकी से पानी की सप्लाई होने के बाद से गांव के ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े है।
हैंडपंपों के खराब पड़े होने और जलापूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा हुआ है। गांव में एक-दो हैंडपंप ठीक हैं। इन्हीं हैंडपंपों पर लाइन लगाकर गांववाले पानी भरकर ढोने को मजबूर हैं। गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह, हेमराज सिंह, गौकरन सिंह, राम सिंह, कामता प्रसाद आदि ने बताया कि कई बार जलनिगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन चुनाव का बहाना बनाकर अफसर चुप्पी साधे हैं। भड़के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम चायल से की। वहीं पंप आपरेटर शिवबाबू ने बताया कि पाइप लाइन में जबरदस्त लीकेज के कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पाइप लाइन दुरूस्त कराकर आपूर्ति शुरू की जाएगी।