फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

गहमागहमी के बीच मान सिंह बने कोटेदार

Sat, 11 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 11 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। बीमारी के कारण कोटेदार के इस्तीफा देने से खाली पड़ी कनैली गांव में सस्तेदर की दुकान के संचालन का शुक्रवार को चयन हो गया। ग्रामसभा की खुली बैठक में दुकानदार के चयन के लिए वोटिंग कराई गई थी। इसमें मान सिंह ने 64 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक के कनैली गांव में सस्तेदर की दुकान शिवबाबू केसरवानी के नाम आवंटित थी। बीमारी के कारण वर्ष 2013 में उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। तभी से यह दुकान रिक्त पड़ी हुई थी। गांववालों को ग्रामसभा की दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया गया था। उस दुकान से राशन और मिट्टी का तेल लेने में ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। इसके लिए गांववालों ने कई बार एसडीएम और जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर दो बार ग्रामसभा की बैठक बुलाकर नए दुकानदार के चयन की कोशिश की गई, लेकिन कतिपय कारणों से चयन नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को फिर से कोटेदार के चयन के लिए ग्रामसभा की खुली बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


इसमें बीडीओ कौशाम्बी इंद्रबली बिंद के साथ ही सीओ चायल और तीन एडीओ समेत ब्लाक के अफसरों की पूरी टीम मौजूद रही। व्यापक सुरक्षा के बीच आयोजित ग्रामसभा की बैठक में दुकानदार बनने के लिए गांव के मान सिंह और विनोद कुमार पांडेय ने आवेदन किया। बीडीओ ने बताया कि उम्मीदवारों के सामने आने के बाद ग्रामसभा की बैठक में मौजूद ग्रामीणों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद कोटेदार के चयन के लिए वोटिंग कराई गई। इसमें मान सिंह के पक्ष में 491 और विनोद पांडेय के पक्ष में 429 ग्रामीणों ने वोट डाले। इस तरह से 65 वोट अधिक पाकर मानसिंह कनैली गांव के नए कोटेदार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed