{"_id":"0d574b31c509aa6829258adf49d1492e","slug":"kaushambi-news-hindi-news-327","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार जमीदोज, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार जमीदोज, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मंसूर नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। घर में बैठी महिला समेत तीन लोग मलबे में दब गए। हादसा देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का आरोप है कि पड़ोसी की लापरवाही से दीवार जमींदोज हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
मंझनपुर कस्बे के मंसूरनगर मोहल्ले की महरुन्निशा (50) पत्नी महबूब आलम बुधवार की सुबह घर के भीतर बेटी सब्बू (20) और हिना (15) के साथ घरेलू काम निपटा रही थी। इसी दौरान उसकी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। मलबे में दबी मां-बेटी की चीख सुन मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को मलबे से बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे के बाद से घायल परिवार के लोगों का हाल-बेहाल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसी अपने मकान निर्माण की खातिर उसकी कच्ची दीवार को नीचे से काटते हुए नींव खुदवा दी थी। इसी के चलते उसकी दीवार गिरी है। दोपहर बाद पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।