{"_id":"151038a9cfcb6435e2cff85025314fc3","slug":"kaushambi-news-hindi-news-325","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के उड़े चीथड़े
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की ओर जाते समय ट्रेन के चपेट में आने से मंगलवार की भोर सैंता गांव के एक अधेड़ की मौत हो गई। लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मरे व्यक्ति की लाश लावारिश हालत में पटरी पर पड़ी रही, जिसे जानवरों ने नोंच भी डाला था। सूचना पर पहुंचे घरवाले पुलिस को हादसे की जानकारी देते हुए शव घर उठा ले गए।
कोखराज थाना क्षेत्र के सैंता गांव निवासी संगमलाल पटेल (55) किसान था। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे वह बिस्तर से उठकर रोज की तरह खेत की ओर जाने के लिए निकला था। करीब दो घंटे बाद घरवालों को उनकी क्षत-विछत लाश गांव से करीब 300 मीटर दूर ट्रैक पर मिली। ट्रैक पर लावारिश पड़ी लाश को जानवर नोंच रहे थे। खेत की ओर जा रहे गांव के अन्य लोगों ने ट्रैक पर जानवरों द्वारा किसी का शव नोंचते देखा, तो उनके होश उड़ गए।
जब ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो संगमलाल की लाश देख सन्न रह गए। लोगों की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते आए। घरवालों ने घटना की जानकारी कोखराज थाने के साथ जीआरपी भरवारी को भी दी। करीब घंटेभर तक इंतजार करने के बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं आई, तो क्षत-विछत शव समेटकर परिजन उसे घर उठा ले आए। दोपहर बाद आई पुलिस ने पूछताछ करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी। माना जा रहा है कि रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। उधर, अचानक हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।