फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कौशाम्बी में नहीं थम रहा है डेंगू का कहर

Tue, 01 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 01 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में डेंगू का जानलेवा कहर थम नहीं रहा है। करारी, चायल के बाद अब इस खतरनाक बीमारी ने मंझनपुर और कोखराज इलाके में भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। मंझनपुर के भडे़सर गांव में तो रविवार को एक किशोर की मौत भी हो गई थी। वहीं तीन लोग अब भी डेंगू की चपेट में आकर जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। इसी तरह से कोखराज के हर्रायपुर गांव में भी डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। गांव के 5 लोग डेंगू की चपेट में आकर इलाहाबाद के विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी में महीनेभर से डेंगू जानलेवा बना हुआ है। इसकी चपेट में आने से माहभर के भीतर 20 लोगों की जान जा चुकी है। मौत का यह सिलसिला थमा नहीं है। रविवार की रात मंझनपुर के भड़ेसर गांव के किशोर नीरज की सांसें थम गई थी।
विज्ञापन


 वहीं गांव की नन्हीं देवी (40) पत्नी राम विशाल, आलोक कुमार (10) पुत्र रामअवध पासी, रामू (30) पुत्र गंगा प्रसाद भी डेंगू की चपेट में आकर बीमार पड़े हैं। डेंगू का कहर कोखराज के हर्रायपुर गांव में भी है। गांव निवासी फैजान अहमद (30), अंजू देवी (22) पुत्री बच्चालाल, गुड्डू (40), अशर्फीलाल (40), रेनू देवी (20) भी डेंगू की चपेट में हैं। सोमवार को इनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन लेकर इलाहाबाद गए। जहां जांच के दौरान इन सभी बुखार पीड़ितों को डेंगू पीड़ित बताया गया। गांव-गांव डेंगू का कहर होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर बेफिक्र बने हैं। मौतों के बाद भी डॉक्टरों की टीमें गांव जाकर बीमारों की जांच नहीं कर रही हैं। इसका लोगों में जबरदस्त गुस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed