{"_id":"c5c571e171a73c8d984dd8639846e43d","slug":"kaushambi-news-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से जन-जन होगा साक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से जन-जन होगा साक्षर
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जागरूकता से ही समाज की निरक्षरता मिटेगी और जन-जन शिक्षित होगा। यह बातें बुधवार को नए शिक्षासत्र के शुभारंभ मौके पर उच्च प्राथमिक स्कूल खोरा में आयोजित शिक्षा जागरूकता मेले में बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव ने कही। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को किताबें और एमडीएम खाने के लिए थालियां भी वितरित की। सभी बच्चों कोे रोजाना स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने का गुरुमंत्र भी दिया।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तर्ज पर इस बार पहली अप्रैल से ही नए शिक्षासत्र की शुरुआत बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी कर दी है। इसके लिए जहां पूरे एक महीने तक जागरूकता रैली जिलेभर में निकाली गई। वहीं बीआरसी केंद्रों में शिक्षा जागरूकता मेले का भी आयोजन किया गया। इसी तरह का जागरूकता कार्यक्रम शिक्षासत्र के शुभारंभ मौके पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल खोरा की ओर से बुधवार को भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए ने सरस्वती पूजा के साथ किया।
इस दौरान उन्होंने कहाकि शिक्षा मौजूदा दौर की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहाकि जिले में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अभी भी ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है। तभी जन-जन को साक्षर बनाया जा सकता है। उन्होंने जहां गांववालों से अपने घर के सभी लड़के-लड़कियों को नजदीकी स्कूल में नामांकन कराने, उन्हें रोज पढ़ने भेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वहीं बच्चों से भी बगैर नागा किए रोज स्कूल आने की हामी भराई। वहीं कार्यक्रम के दौरान बीएसए ने अध्यापकों को भी स्कूल में पढ़ाई का माहौल बनाकर रखने, स्कूल परिसर की स्वच्छता आदि की सीख दी। बीएसए ने बच्चों को किताबों के साथ ही एमडीएम खाने के लिए थालियों का भी वितरण किया। इस मौके पर एबीएसए मंझनपुर रतनलाल, रमेश पटेल, विनोद श्रीवास्तव, नजर मोहम्मद, दिलीप सिंह, कृष्ण मुरारी, शिव प्रसाद उपाध्याय, राजेश, रामबाबू, रामसरन, केशव प्रसाद, रामराज, पूजा सिंह, गुंजा केसरवानी, करन सिंह, कन्हैयालाल, हाजी इकबाल आदि मौजूद रहे।