फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं त्यौहार : पारसनाथ

Tue, 31 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
बारा (कौशाम्बी)। होली समेत सभी त्यौहार सामाजिक समरसता का ही संदेश देते हैं। पर्वों से मिलने वाले इन संदेशों को आत्मसात करना अहम है। यही सीख सोमवार को कौशाम्बी ब्लाक में आयोजित होली मिलन समारोह में सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने दी। उन्होंने अखिलेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। पार्टीजनों से इसे लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को कौशाम्बी ब्लाक परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे काबीना मंत्री पारसनाथ सरोज ने होली जैसे भाईचारे का संदेश देने वाले पर्व की खुशहाली समाज में फैलाने का आह्वान लोगों से किया। कहा कि समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता भी यही रही है कि समाज में खुशहाली रहे। एक-एक व्यक्ति को तरक्की मिले। करीब 10 मिनट के अपने संबोधन में ज्यादातर समय उन्होंने अखिलेश सरकार की उपलब्धियां ही गिनाई।
विज्ञापन


कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए एक-एक वादे को सरकार ने पूरा किया है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सपा नेता शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महाराज ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लोगों के सामने रखी। इस मौके बुधराम यादव, भंवर सिंह, अमर सिंह, शिवमोहन चौधरी, हरिमोहन यादव, शिवपूजन यादव, अजय सिंह पटेल, अमीर बहादुर यादव, अनिरुद्ध सिंह, हरि नारायण द्विवेदी, आनंद उर्फ पहलवान, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed