{"_id":"c80b6435c0e47b3cc76980645da0fa3e","slug":"kaushambi-news-hindi-news-233","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के चयन में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के चयन में धांधली
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो) समाजवादी पेंशन योजना में लाभार्थियाें के चयन मे धांधली सरसवां ब्लाक के लिपिक पर भारी पड़ी है। जांच में अपात्रों को पेंशन दिए जाने का खुलासा हुआ। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने बीडीओ सरसवां को लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करके तीन दिन में अवगत कराने को कहा है।
सरसवां ब्लाक के बरौली गांव में समाजवादी पेंशन अपात्रों को दिए जाने की शिकायत गांववालों ने जिलाधिकारी से की थी। कार्रवाई नहीं किए जाने पर अदालत में भी याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने डीएम को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया था। अदालत के आदेश पर जिलाधिकारी ने सीडीओ से बरौली गांव के समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों की सूची का सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि गांव के 6 ऐसे लोगों का नाम समाजवादी पेंशन की सूची में शामिल हैं। जिनके पास पक्का मकान हैं। वे बड़े काश्तकार हैं।
साथ ही उनके यहां वाहन समेत अन्य सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। इस धांधली के लिए जांच अधिकारी ने सरसवां ब्लाक में तैनात सहायक लिपिक को जिम्मेदार माना। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सीडीओ को सरसवां ब्लाक के सहायक लिपिक पर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सीडीओ ने बीडीओ सरसवां को लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करके तीन दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।