{"_id":"d825d605609ed8f31eb9aa7f7981fbcd","slug":"kaushambi-news-hindi-news-232","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जाना सड़क पर चलने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने जाना सड़क पर चलने का तरीका
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। यातायात जागरूकता माह में शुक्रवार को श्रीदुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें सड़क चलने की बारीकियों से रूबरू कराया। यातायात नियमों के पालन का आह्वान भी किया। बता दें कि पुलिस का यातायात महकमा प्रतिवर्ष पूरे नवंबर महीने में जागरूकता कार्यक्रम चलाता है। इस दौरान स्कूल, कालेज समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गोष्ठियां करके लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है।
इसीक्रम में शुक्रवार को यातायात विभाग की ओर से श्री दुर्गादेवी इंटर कालेज ओसा में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें यातायात निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात के 11 सामान्य नियमों की जानकारी दी। बच्चों को पैदल सड़क की बांयी पटरी से चलने, दांए-बांए देखकर सड़क पार करने, सड़क पार करते समय जेब्रा लाइन का इस्तेमाल करने, सड़क पर चलते समय खेलने से बचने, सड़क किनारे खड़े किसी वाहन के पीछे नहीं खड़े होने आदि की सीख दी गई। प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। कहाकि वे अपने गांववालों को भी इन नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक बनाएं।