फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कई गांवों में हैंडपंपों से पानी निकलना बंद

Tue, 03 Nov 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 03 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
बारा। अपेक्षाकृत कम बारिश होने के कारण कौशाम्बी में सूखे के असर अभी से दिखने लगा है। कछारी इलाके में हैंडपंप दगा देने लगे हैं। यमुना की तराई के ज्यादातर गांवों में 50 फीसदी हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



कौशाम्बी के 498 गांवों में करीब 17 लाख लोग रहते हैं। इन्हें पानी उपलब्ध कराने के लिए 30 हजार से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप गांव-गांव लगाए गए हैं। इनमें से करीब 5000 हैंडपंप तो बरसों से खराब हैं। बताया जाता है कि रिबोर होने वाले हैंडपंपों को जलनिगम बजट के अभाव में ठीक नहीं करा पा रहा है। वहीं इस साल सामान्य से भी कम बरसात हुई थी। इससे जहां धान समेत खरीफ सीजन की ज्यादातर फसलें चौपट हो गई थीं। वहीं सूखे का कहर अक्तूबर-नवंबर में ही सामने आने लगा है। गांवों में लगे हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं।
विज्ञापन



 यमुना की तराई में बसे मेड़रहा, लक्ष्मनापुर, ढेकहाई, गोपसहसा, बारा, गढ़वा, कोसम इनाम आदि कई गांवों में अभी से हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। कौशाम्बी ब्लाक के मेड़रहा गांव में ही देखें तो यहां 11 हैंडपंप लगे हैं। महीनेभर के भीतर इनमें से 6 हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। इतना ही नहीं दो हैंडपंप ऐसे हैं, जिनसे गंदा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 निकलता है। गांव के प्रमोद कुमार गर्ग, भगौती प्रसाद ने बताया कि उनके घर के सामने हैंडपंप लगे हैं। महीनेभर से इन हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और जलनिगम के अफसरों को दिक्कतों से अवगत कराया गया। इसके बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं कराए जा रहे हैं।


 इसके कारण पानी की समस्या बनी हुई है। गोपसहसा गांव के बेलवा, रामचरण, कंधईलाल, श्याम नारायण, लक्ष्मनापुर गांव के ज्ञानेंद्र कुमार, रमेश कुमार, शिवसंपत आदि ने भी बताया कि शिकायत के बाद भी पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed