फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

पंजाब के पहलवान राकेश बने चैम्पियन

Mon, 26 Oct 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 26 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
दशहरे के मौके पर रामलीला कमेटी शमसाबाद की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता पंजाब के पहलवान राकेश सिंह ने जीत ली। रविवार की शाम हुई खिताबी भिड़ंत में उन्होंने बांदा के पहलवान को पटखनी दी। विजेता और उपविजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। दशहरे के मौके पर सिराथू क्षेत्र के शमसाबाद में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार यह प्रतियोगिता 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित की गई। इसमें कौशाम्बी के अलावा पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के साथ इलाहाबाद, कानपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा, झांसी, उरई, जालौन, हमीरपुर आदि जिलों के कुल 40 पहलवानों ने आकर अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


 रविवार को खिताबी कुश्ती पंजाब के मोगा शहर से आए पहलवान राकेश सिंह और बांदा के पहलवान पुनीत के बीच हुई। करीब 20 मिनट तक दोनों पहलवान एक दूसरे के साथ जोर आजमाइश करते रहे। आखिर में पंजाब के पहलवान राकेश सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को चित करके यह प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता और उपविजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अकबर हुसैन, रविशंकर कसेरा, शहजादे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed