फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मांगों को लेकर रासद ने दिया धरना

Wed, 16 Sep 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 16 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय समानता दल (रासद) ने डायट मैदान में धरना दिया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।  डायट मैदान में धरने के दौरान राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष लवकुश मौर्य ने कहाकि केन्द्र और प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है। गलत और भ्रष्ट नीतियों का नतीजा है कि आम जनता भयभीत है। लोगों को बिजली-पानी आदि के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसान और शिक्षक आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर प्रदेश में आर्थिक प्रजातंत्र लागू करने, सभी के लिए शिक्षा की एक बराबर व्यवस्था करने, अमीरी रेखा का निर्धारण करने, नीलगायों को पकड़वाने, प्रदेश में बढ़ी रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, ग्रामीणों को 18 घंटे बिजली देने, गंगा-यमुना घाटों के किनारे इलेक्टानिक दाह संस्कार स्थल बनवाने आदि की मांग की। इस मौके पर रमेश मौर्य, महेन्द्र कुमार गौतम, छोटेलाल, बच्चलाल, रामचंद्र सरोज, दुर्गा प्रसाद, संजय कुमार, रमेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed