फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

7752 परीक्षार्थियों ने दी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 13 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
जिले के तीन केन्द्रों पर रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इसमें कुल 7752 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1869 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। करारी का रिजवी इंजीनियरिंग कॉलेज सबसे बड़ा परीक्षा केन्द्र रहा। जनपद के किसी भी केन्द्र में नकलचियों के पकड़े जाने की खबर नहीं है। हालांकि परीक्षा छूटने और शुरू होने से पहले केन्द्रों के बाहर अव्यवस्था जरुर देखने को मिली। 
विज्ञापन


बता दें मंझनपुर क्षेत्र के करारी कस्बा स्थित डॉ.अख्तर हसन रिजवी इंजीनियरिंग कॉलेज, ओसा के दुर्गा देवी इंटर कॉलेज और चायल के जयंतीपुर गांव स्थित रामसजीवन सिंह पीजी कॉलेज को लेखपाल भर्ती परीक्षा का केन्द्र बनाया गया था। रिजवी इंजीनियरिंग कॉलेज में कुल 6405 परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था। प्रथम पाली में 3203 के सापेक्ष 606 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 2597 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 3202 के सापेक्ष 2581 ने परीक्षा दी। 621 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में 1608 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। प्रथम पाली की परीक्षा में 804 के सापेक्ष 661 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


 143 गैरमौजूद रहे। दूसरी पाली में 804 के सापेक्ष 644 ने परीक्षा दी। 160 ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे ही जयंतीपुर गांव स्थित रामसजीवन सिंह पीजी कॉलेज में भी 1608 परीक्षार्थियों को ही परीक्षा में शामिल होना था। पहली पाली में 804 की जगह 639 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 804 के सापेक्ष 603 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 174 अनुपस्थित हुए। परीक्षा शुरु होने से पहले और खत्म होने के बाद दोनों पालियों में सभी केन्द्रों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। परीक्षार्थी वाहन के इंतजार में इधर-उधर भटकते नजर आए। दूूर से आने वालों को ठहरने की भी जगह नहीं मिली। तमाम परीक्षार्थियों ने तो चौराहों पर ही किसी तरह रात गुजारी। कुछ वाहनों को रिजर्व कर गन्तव्य को रवाना हुए। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी केन्द्रों में सकुशल परीक्षा सम्पन्न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed