{"_id":"94b6314c67782055876e01ce2f063aee","slug":"kaushambi-news-hindi-news-162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की मांग के लिए भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की मांग के लिए भाकियू का धरना
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती को लेकर मंझनपुर विद्युत उपकेन्द्र में भाकियू का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एक्सईएन के समझाने के बाद भी कार्यकर्ता धरना खत्म करने को राजी नहीं हुए। वे मांगें पूरी होने तक आंदोलनरत रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। इसे लेकर बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी परेशान हैं।
बता दें कि जिले की विद्युत व्यवस्था महीनों से बेपटरी है। इसे लेकर लोगों ने अब सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ही सरायअकिल और पश्चिमशरीरा में लोगों ने चक्काजाम किया था। वहीं भाकियू कार्यकर्ता मंझनपुर उपकेन्द्र पर धरने पर बैठ गए थे। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी भाकियू के लोगों ने धरना खत्म नहीं किया।
वह शनिवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान ने कहाकि जिले के सभी गांवों, कस्बों को रोस्टर के हिसाब से बिजली दिए जाने की मांग पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। दो दिनों में मांग पूरी नहीं हुई तो जिले के सभी उपकेन्द्रों पर कार्यकर्ता धरना देंगे। इस मौके पर रमेश पाल, सूर्यपाल सिंह, भइयालाल, सुशील सिंह, रणबीर सिंह, धर्मराज तिवारी, रामसुमेर, हरिविलास, नूरजहां, सुनीता देवी, राजाराम आदि मौजूद रहे।