फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

विक्षिप्त युवक ने तोड़ा मजार का गुंबद, तनाव

Tue, 01 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 01 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र का मलाक मोहिद्दीनपुर गांव मंगलवार को सुलगने से बच गया। विक्षिप्त युवक द्वारा  अलम सहीदन बाबा की मजार का गुबंद क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर दो समुदाय के लोगा आमने-सामने होने से बच गए। पुलिस, पीएसी के गांव पहुंचे डीएम-एसपी ने बिगड़ती स्थित पर काबू पाते हुए उग्र लोगों को शांत कराया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए पागल खाने भेज दिया है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मलाक मोहिद्दीनपुर गांव स्थित अलम सहीदन बाबा की मजार है। बताया जा रहा है कि गांव का विक्षिप्त युवक अजय कुमार मंगलवार की सुबह मजार के गुंबद में चढ़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक का दुस्साहस देख समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक ने उन पर ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। समुदाय के लोगों को उग्र देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। बवाल की खबर मिलते ही डीएम-एसपी कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन


अफसरों ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए क्षतिग्रस्त मजार को ठीक कराए जाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद परिजनों को बुलाकर छानबीन की तो पता चला कि अजय का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है। जिसका इलाज भी इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। अभिलेखों को खंगालने के बाद युवक को पागल खाने भेजवा दिया है। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मजार का गुंबद ठीक करवा दिया गया है। जिस युवक ने यह हरकत की है उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी के जवानों को ऐतिहातन तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed