{"_id":"0babad3b9442e225c95837720f6a323b","slug":"kaushambi-news-hindi-news-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप लगवाने के नाम पर डेढ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप लगवाने के नाम पर डेढ लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक किसान को नलकूप की बोरिंग और बिजली का कनेक्शन दिलाने के नाम पर फरेबी युवक ने डेढ़ लाख रुपये का चूना लगा दिया। सालभर बाद जब काम नहीं हुआ तो किसान ने पैसा मांगा तो उसे धमकिया दी जाने लगी। मोटी रकम डूबती देख भुक्तभोगी किसान के होश उड़े हुए है। शनिवार को भुक्तभोगी किसान की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के निहालपुर गांव का रहने वाला राम किशोर किसान है। बताया कि सालभर पहले गनपा गांव के एक व्यक्ति को उसने नलकूप की बोरिंग और बिजली का कनेक्शन कराने के लिए एक लाख अस्सी हजार रुपये दिया था। समय बीतने के बाद जब काम नहीं हुआ है। तो उसने जालसाज से पैसा की मांग किया, इस पर वह टाल-मटोल उत्तर देता रहा ।
दो महीने पहले जब उसने दोबारा पैसा मांगा तो वह उसे धमकी देते हुए भगा दिया। जालसाज की धमकी और कमाई की मोटी रकम डूबती देख भुक्तभोगी ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। शनिवार को किसान की तहरीर पर सैनी पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी करके मोटी रकम ऐंठने और मांगने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन और फरेबी युवक की तलाश कर रही है। उधर पैसा नहीं मिलने से किसान के होश उड़े हैं।