{"_id":"f4d5e7631b1d474c15582a46d7e2a200","slug":"kaushambi-news-hindi-news-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बिफरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बिफरे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी से खफा तुलसीपुर गांव के लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। लोगों ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर छूटे हुए लोगों का नाम सूची में शामिल कराने और बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि सूची का संशोधन नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सिराथू तहसील के तुलसीपुर गांव निवासी रामकुमार, हरीलाल, श्रीनाथ, दयाराम, रामराज, रितेश कुमार, राजेश कुमार, रतीभान, ऊषा देवी, उर्मिला देवी आदि ने बताया कि मतदाता सूची बनाने के लिए गांव में लगाए गए बीएलओ ने मनमानी की हद पार कर दी है। उसने घर बैठे अपने कुछ करीबियों के इशारे पर सूची बनाई है। बताया कि करीब दो सौ लोगों का नाम सूची से गायब कर दिया है। नया एक भी मतदाता बनाया ही नहीं गया है। गांव के लोगों की मानें तो करीबियों के कहने पर ही बीएलओ ने कई नाबालिग लड़कों और लड़कियों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर दिया है।
इसको लेकर गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के आरोप को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर कौशाम्बी ब्लाक के बेरौंचा गांव निवासी जय प्रकाश द्विवेदी ने भी गांव के बीएलओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर मतदाता सूची की जांच कराने की मांग की है। बताया कि बीएलओ ने कई लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया है। एसडीएम भूपेंद्र मिश्र ने भी जांच और कार्रवाई की बात कही है।