{"_id":"64358f94137df9f1089870838472bc23","slug":"kaushambi-news-hindi-news-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बस्ती में नहीं कराया गया विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित बस्ती में नहीं कराया गया विद्युतीकरण
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव की दलित बस्ती में अभी तक विद्युतीकरण नहीं कराया गया है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज करने को लोग मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने सिराथू विधायक को पत्र देकर विद्युतीकरण कराने की मांग की है।
बम्हरौली गांव की दलित बस्ती में रहने वाले उमेश कुमार, सुमित्रा देवी, राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, कल्लू आदि ने बताया कि मोहल्ले में अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसकी वजह से लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई और खेती पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग देश दुनिया की खबरों से दूर हैं। लोगों ने बताया कि विद्युतीकरण कराने को लेकर कई बार जिलाधिकारी और एक्सईएन को पत्र दिया गया है। किसी ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने सिराथू विधायक वाचस्पति से बिजली दिलाने की मांग की। विधायक ने एक्सईएन विद्युत से स्टीमेट मांगा है। इनका कहना है कि स्टीमेट मिलते ही वह अपनी निधि से विद्युतीकरण करा देंगे।