फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaushambi News : तीन जिलों के 30 फायर कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Fri, 26 Jun 2026 07:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 07:19 PM IST
सार

कोखराज टोल प्लाजा पर इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के दमकल कर्मियों को संयुक्त अभियान चलाना पड़ा।

विज्ञापन
Kaushambi News 30 fire personnel from three districts brought the fire under control
टैंकर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में जला टैंकर। - फोटो : संवाद।

कोखराज टोल प्लाजा पर इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के दमकल कर्मियों को संयुक्त अभियान चलाना पड़ा। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत और 10 टैंकर पानी के इस्तेमाल के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।







मंझनपुर फायर स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे कोखराज टोल प्लाजा पर इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में गैस रिसाव के बाद आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मंझनपुर, चायल, सिराथू और पश्चिम शरीरा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज से एक अतिरिक्त फायर टेंडर और प्रतापगढ़ से भी दमकल टीम बुलाई गई।

मौके पर कौशाम्बी के 22 और प्रयागराज और प्रतापगढ़ के चार-चार फायर कर्मियों समेत कुल 30 दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मंगेश कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।

सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। इस दौरान दमकल विभाग ने लगभग 10 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया। आग बुझने के बाद क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया गया और उसके बाद ही राहत एवं जांच कार्य आगे बढ़ाया गया।

Kaushambi News 30 fire personnel from three districts brought the fire under control
कोखराज टोल प्लाजा के पास एलपीजी टैंकर में लगी आग। - फोटो : संवाद।

लघुशंका के लिए रुके, बाहर निकले तो चारों ओर आग का समंदर

कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण गैस टैंकर हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे हंडिया क्षेत्र के ज़रांव बिजवानियापुर धनुपुर निवासी 30 वर्षीय अनिल बिन्द की दर्दनाक आपबीती सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। कड़ा धाम दर्शन के लिए निकले अनिल को क्या पता था कि कुछ ही पल बाद उनकी जिंदगी मौत से जंग में बदल जाएगी।

Kaushambi News 30 fire personnel from three districts brought the fire under control
एलपीजी टैंकर फटने के पास आसपास खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। - फोटो : संवाद।

एसआरएन अस्पताल के बर्न यूनिट इलाज के लिए भर्ती अनिल बिंद की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि वह गांव के करीब 60-70 लोगों के साथ पिकअप वाहन से कड़ा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह जब वाहन कोखराज टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो अनिल ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई और पास स्थित बाथरूम में चले गए। इसी दौरान चालक वाहन को थोड़ा आगे ले जाकर खड़ा कर दिया। संगीता के अनुसार, अनिल अभी बाथरूम के अंदर ही थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaushambi News 30 fire personnel from three districts brought the fire under control
एलपीजी टैंकर फटने के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

चारों ओर धुआं और आग की लपटें फैल गईं। धमाके की आवाज सुनकर जैसे ही अनिल बाथरूम से बाहर निकले, वह चारों तरफ फैली आग की चपेट में आ गए। जान बचाने के लिए दौड़े, लेकिन लपटों ने उन्हें बुरी तरह झुलसा दिया। गंभीर रूप से झुलसे अनिल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एसआरएन अस्पताल के बर्न यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
Kaushambi News 30 fire personnel from three districts brought the fire under control
टैंकर में आग लगने के बाद जली गाड़ियां। - फोटो : संवाद।

अनिल सूरत में साड़ी के कारखाने में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता देवी के अलावा तीन छोटे बच्चे—रागिनी (10), चांदनी (7) और बेटा चंद्रकांत (4) हैं। अस्पताल में पति की हालत देख पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरा परिवार इस हादसे के सदमे से उबर नहीं पा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed