फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: MLA Pallavi Patel inspected the bridge evidence of breaking was not found

पुल को छेनी और कौशांबी : विधायक पल्लवी पटेल ने किया पुल का निरीक्षण, बोलीं- नहीं मिले तोड़ने के साक्ष्य

Sat, 19 Nov 2022 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 11:45 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि पुल को छेनी और हथौड़ी से तोड़ने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन यह जरूर देखने को मिला कि प्रतापगढ़ की ओर एक हाथ तक की गहराई हो चुकी है।

विज्ञापन
Kaushambi: MLA Pallavi Patel inspected the bridge evidence of breaking was not found
Kaushambi : दुर्गा भाभी सेतु का निरीक्षण करतीं विधायक पल्लवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुर्गा भाभी सेतु में आई दरार से सियासी तलवार खिंच गई है। शनिवार को पुल का जायजा लेने पहुंचीं सपा विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने न केवल प्रशासन के दावों, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। इसी के साथ उन्होंने गंभीरता से जांच कराने की मांग भी उठाई। 

विज्ञापन



विधायक ने कहा कि पुल को छेनी और हथौड़ी से तोड़ने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन यह जरूर देखने को मिला कि प्रतापगढ़ की ओर एक हाथ तक की गहराई हो चुकी है। इसमें लगाई गई सरिया इतनी पतली है कि उसे हाथ से भी मोड़ सकते हैं। ऐसी सरिया का इस्तेमाल तो कमरे की छत डालने में भी नहीं होता होगा।
विज्ञापन



प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि छेनी और हथौड़ी से पुल को तोड़ा गया है। पुल को तोड़ने और बम से उड़ाने का काम आतंकवादी करते हैं। ऐसे में मामला और भी गंभीर हो जाता है। मुख्यमंत्री की ओर से इसकी जांच कराई जानी चाहिए। भ्रष्टाचार में कौन-कौन शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी कार्यों की गुणवत्ता की भी वह मौके पर जाकर जांच करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की दरार होगी दुरुस्त, आज और कल के लिए रोका आवागमन 

नौ महीने पहले शहजादपुर में गंगा नदी पर बने दुर्गा भाभी पुल में दरार आ गई थी। लगभग 292 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ था। काम के समय बरती गई अनियमितता के कारण पुल एक साल भी चल नहीं सका। यह खबर फैलने के बाद सेतु निगम और प्रशासनिक हलके में खलबली मच गई है। फिलहाल इस पर 20 और 21 नवंबर को आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान पुल की मरम्मत का कार्यहोगा।


शहजादपुर के पास बने पुल का उद्घाटन सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। पुल शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली थी। लगा था कि अब प्रतापगढ़ आना-जाना आसान होगा, लेकिन सेतु के निर्माण में गड़बड़ी ने उनके सपने पर पानी फेर दिया। उद्घाटन हुए एक साल भी नहीं हुआ था कि पुल को सड़क से जोड़ने वाली रैंप में दरार आ गई। इसका पता तब चला जब ओवरलोड वाहनों के आवागमन से पुल के एप्रोच की सड़क धंसी। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण ऐसा हुआ। जबकि प्रशासन इसे शरारती तत्वों की हरकत बता रहा है। 


प्रशासन का दावा है कि पुल की सरिया निकालने के लिए उसे छेनी और हथौड़ी से काटने का प्रयास हुआ। हालांकि, यह बात स्थानीय लोगों के गले नहीं उतर रही है। फिलहाल मरम्मत के लिए पुल से आवागमन रोक दिया गया है। जिलाधिकारी सुतीज कुमार की ओर से पुल पर दो दिन के लिए आवागमन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed