फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi in third place using Arogya Setu app

आरोग्य सेतु एप इस्तेमाल करने कौशाम्बी तीसरे स्थान पर

Sun, 19 Apr 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi in third place using Arogya Setu app
आरोग्य सेतु एप इस्तेमाल करने में कौशाम्बी तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

दोआबा के 1.86 लाख लोगों ने मोबाइल पर इंस्टाल किया एप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने और खतरे से आगाह करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी एप को कौशाम्बी के लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक जिले के करीब 1.86 लाख लोग इसे अपना चुके हैं। इससे कौशाम्बी प्रदेश के टॉप थ्री जनपदों में शामिल हो गया है। जबकि गौतमबुद्ध नगर और राजधानी लखनऊ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और खतरे से आगाह करने के लिए इस एप को मुफीद माना जा रहा है। 14 अप्रैल को लॉकडाउन-टू की घोषणा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात क्षेत्रों में जनता से सहयोग मांगा था। इसमें एक सहयोग अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना भी शामिल था। इसके बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने अभियान चलाकर सभी अधिकारियों को अपने विभाग से जुडे़ लोगों के साथ ही आमजन को एप डाउनलोड कराने का निर्देश दिया। महज चार दिन के भीतर सकारात्मक नतीजे सामने आ गए। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर एवं कोरोना कंट्रोल रूम के सह प्रभारी कीर्ति कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल की शाम तक जिले के 1,86 472 लोगों ने इस एप को अपना चुके हैं। जो जनपद की अनुमानित आबादी के मुकाबले 9.33 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बेहद कम समय में अधिक से अधिक लोगों द्वारा अपनाया जाना वाला ये पहला एप है। प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर की कुल आबादी में से 35.91 प्रतिशत लोगों ने इसे इंस्टाल किया है। जबकि राजधानी लखनऊ में यह आंकड़ा महज 10.61 प्रतिशत ही है। यही दो जिले नंबर एक व नंबर दो पर हैं। तीसरे पर कौशाम्बी व चौथे पर वाराणसी का नंबर आता है। यह एप आपकी वास्तविक लोकेशन से संक्रमित व्यक्ति की दूरी बताता है। साथ ही आपको इस संक्रमण से बचने की सलाह भी देता है।
विज्ञापन

क्या है आरोग्यम सेतु एप
मंझनपुर। इस एप के माध्यम से पता चलता है कि आप किस तरह सुरक्षित रह सकते हैं। लक्षण का फीडबैक लेने पर बताता है कि आप अभी तक सुरक्षित हैं या नहीं। यह स्व परीक्षण की सुविधा देता है। इसमें कोविड संबंधी अपडेट जानकारी मिलती है। जल्द इस पर ई पास की सुविधा उपलब्ध होगी। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के बारे में एप पर अलर्ट मिल सकता है अगर वह उस इलाके में है। यह एप तीन अप्रैल को लांच किया गया था। यह एप ब्लूटूथ व जीपीएस तकनीक के जरिए एप डाउनलोड वाले व्यक्ति की लोकेशन चिन्हित करता है और देखता है कि आप कोरोना संक्रमित के पास हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed