फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Drunken woman beat up wife for dowry

कौशाम्बीः दहेज के लिए शराबी ने बीवी को पीटकर मार डाला

Thu, 09 May 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Drunken woman beat up wife for dowry
crime - फोटो : प्रयागराज
दहेज में एक लाख की मांग पूरी नहीं होने से खफा शराबी ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटकर मार डाला। विवाहिता की हत्या की खबर पर पहुंचे एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली अंतर्गत मुंडेरा बाजार निवासी अमर सिंह ने अपनी बेटी उपासना (25) की शादी करीब पांच साल पहले सरायअकिल कोतवाली के इछना गांव निवासी लवकुश के साथ की थी। उपासना के घरवालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में बाइक व गृहस्थी का सारा समान दिया था। लवकुश राजगीर का काम करता था और उसे शराब पीने की लत थी। उपसना की मां निर्मला देवी ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपया की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे। बुधवार की सुबह उपासना के ससुराल वालों  के पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


निर्मला इछना आई और बेटी के शरीर पर स्याह निशान देखकर दंग रह गई। घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी। मौके पर एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, एसडीएम चायल घनश्याम और कोतवाल सरायअकिल पीके राय पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निर्मला की तहरीर पर पुलिस ने पति लवकुश, ससुर फूलचंद्र और सास विमला देवी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतका की सास विमला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति और ससुर घटना के बाद से फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरायअकिल। मृतका उपसना के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे यश की उम्र तीन साल है। जबकि पुत्री बिट्टी एक साल की है। मां की लाश देख यश का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों को दिलासा देने में नानी निर्मला और मामा अतुल भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

सरायअकिल। मृतका उपासना की चीख तो मोहल्ले वालों ने सुनी लेकिन रोजाना की बात सोंचकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पड़ोसियों का कहना था कि अक्सर लवकुश शराब के नशे में धुत होकर पत्नी को पीटता था। मंगलवार की रात मोहल्ले में कई शादी थी। सभी लोग शादी में व्यस्त थे। उपासना की चीख तो लोगों को सुनाई दी लेकिन रोजाना की बात मानकर किसी ने उस तरफ ध्यान नहीं दिया।


मृतका उपासना की मां ने दहेज के खातिर बेटी को मार डालने की तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
प्रदीप गुप्ता, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed