फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi can get to the red beacon !

कौशाम्बी को मिल सकती है लालबत्ती!

Sat, 27 Jun 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 27 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi can get to the red beacon !
सिराथू (कौशाम्बी)। सत्तादल से जुड़े कौशाम्बी के किसी एक नेता को जल्द ही लालबत्ती से नवाजा जा सकता है। सियासी गलियारे  में इसकी कानाफूसी तेज हो गई है। पार्टी हाईकमान जिले में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की कवायद में जुटा है। इसी के चलते यहां के किसी नेता को लालबत्ती देने पर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में जब पूरे प्रदेश में साइकिल सरपट दौड़ी थी। तब भी कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुल सका था। जिले की तीन विधानसभा सीटों में से मंझनपुर, चायल में बसपा और सिराथू में भाजपा का परचम लहरा था। बाद में सिराथू विधानसभा के विधायक केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से सांसद चुने गए तो उन्होंने सिराथू सीट से त्यागपत्र दे दिया था। सूबे में सत्ता होने के कारण विधानसभा उपचुनाव में भले ही सपा उम्मीदवार वाचस्पति ने जीत दर्ज करके कौशाम्बी में पहली बार पार्टी का खाता खोला। पर, जिले में अब भी पार्टी की स्थिति खराब ही बनी है।
विज्ञापन


आलम यह है कि विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत का भी लाभ उसे मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में पार्टी हाईकमान विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर गंभीर है। कौशाम्बी में पार्टी को और मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए चर्चा है कि जिले के किसी ऐसे शख्स को लालबत्ती देकर उसका ओहदा बढ़ाने पर भी मशविरा चल रहा है जो पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की क्षमता रखता हो। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिले को जल्द ही लालबत्ती मिलना लगभग पक्का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कौशाम्बी के सियासी गलियारे में इसे लेकर कयास लगाया जा रहा है कि आखिर यह लालबत्ती किसे मिलने वाली है। फिलहाल स्थानीय सपाइयों का कहना है कि जिले को लालबत्ती मिलना जरूरी है। इससे यहां के कार्यकर्ताओं और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्हें अपनी बात कहने के लिए कम से कम एक नेता तो मिल जाएगा जो उनकी समस्याआें को ऊपर तक पहुंचाकर समय से उसका निराकरण करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed