{"_id":"5ebc39588ebc3e90a1758761","slug":"kaushambi-all-the-villages-within-a-radius-of-seven-km-around-the-village-of-the-infected-will-be-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बीः संक्रमितों के गांव के आसपास सात किमी की परिधि में आने वाले सभी गांव होंगे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बीः संक्रमितों के गांव के आसपास सात किमी की परिधि में आने वाले सभी गांव होंगे सील
Wed, 13 May 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ााम्बी

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown in kaushambi
- फोटो : lockdown in kaushambi
मंझनपुर। जिले में मिले तीनों कोरोना संक्रमितों के गांवों को फिलहाल प्रशासन ने सील कर दिया है। हालांकि इतना काफी नहीं है। नियमानुसार 24 घंटे के भीतर संक्रमितों के गांवों के आसपास सात किलोमीटर की परिधि में बसे पूरे इलाके को सील किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसके लिए मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया है।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि तीनों संक्रमित कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ही अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इनमें दो का गांव तो बिल्कुल सटा हुआ है। तीनों गांवों को रिपोर्ट आते ही एसपी के निर्देश पर कोखराज कोतवाल ने बैरिकेडिंग करके सील कर दिया। एसपी ने बताया कि अब इन गांवों में किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जाएगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति डोर-टू-डोर कराई जाएगी। किसानी के कार्य की शारीरिक दूरी के साथ ही छूट मिलेगी।
किसी ने बेपरवाही करने की कोशिश भी की तो सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। एसपी ने ये भी बताया कि 24 घंटे के भीतर संक्रमितों के गांवों के आसपास वाले सात किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया जाएगा। सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य का चिकित्सकीय टीम ने घर-घर जाकर परीक्षण शुरू कर दिया है। गुरुवार से सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी और डिप्टी सीएमओ खुद गांवों में डेरा डालकर चिकित्सकीय कार्य की मॉनीटरिंग करेंगे। डीएम ने सीएमओ को इस बाबत जरुरी दिशा-निर्देश दे दिया गया है।