फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kashambi news

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से पांच लाख ठगे

Fri, 10 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
kashambi news
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव में रहने वाले एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने करीब पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने गुरुवार को ठगी की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धुमाई निवासी रामनाथ पुत्र अमरनाथ ने बताया कि तकरीबन छह महीने पहले उसकी मुलाकात फतेहपुर निवासी एक युवक से हुई। पीड़ित के मुताबिक युवक ने कहा कि उसके मामा रेल विभाग में बड़े स्तर के अधिकारी हैं। लिहाजा वह नौकरी दिला देगा। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर जालसाज ने पांच लाख रुपया ले लिया। बताया कि डेढ़ महीने तक फरेबी आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद रुपया लौटाने की बात कहने लगा। अब रकम मांगने पर जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देता है। कहीं भी शिकायत करने पर फोन करके धमकाता भी है। परिवार के लोगों को भी धमकियां देता है। एसपी अभिनंदन ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed