{"_id":"6176fe1ed7c35d4ac93f1118","slug":"je-organization-made-strategy-regarding-jail-bharo-movement-kaushambi-news-ald319020672","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन को लेकर जेई संगठन ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन को लेकर जेई संगठन ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
JE organization made strategy regarding Jail Bharo movement
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर जिले के सभी जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत इंजीनियर्स शाम तीन बजे कार्य छोड़कर मुख्यालय पर आयोजित विरोध सभा में शामिल हुए। सभा में सभी जूनियर इंजीनियर ने ऊर्जा निगम प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इसको लेकर मंगलवार को जेई संगठन ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया। इसके अलावा 29 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन को लेकर रणनीति भी तैयार की गई।
आंदोलन की रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के प्रभात कुमार और विनम्र पटेल ने बताया कि ऊर्जा निगम प्रबंधन के अड़ियल रवैए के कारण फिर से आंदोलन शुरू किया गया है। कहा कि अब लड़ाई आरपार की होगी। फिलहाल दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शाम तीन बजे से शुरू होगा। इसके बाद बुधवार से पूरी तरह कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
इसके बाद भी अगर प्रबंधन अपना रवैया नहीं छोड़ेगा तो बृहस्पतिवार की शाम को पॉवर हाउस मंझनपुर से चौराहे होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही शुक्रवार से सभी इंजीनियर्स जेल जाने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। विनम्र पटेल ने कहा कि पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के समक्ष जो वार्ता हुई थी, उसमें मांगे स्वीकृत करने के प्रति आश्वस्त किया गया था, लेकिन ऊर्जा निगम प्रबंधन अपना रवैया नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन को दोबारा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। हमने ऊर्जा निगम प्रबंधन को अपनी मांगों के लिए 10 दिन का समय दिया था, तब तक आंदोलन पूरी तरह स्थगित रहा। मुख्यालय पर आयोजित विरोध सभा में चंद्रिका मौर्य, राना रंजीत, मुकेश, विकास, अतुल, अमर, महेंद्र वर्मा, अमित आदि इंजीनियर मौजूद रहे।
-