{"_id":"5e8e1e828ebc3e6fcb325f39","slug":"investigation-report-of-nine-suspects-is-yet-to-come-increased-heartbeat-kaushambi-news-ald272907122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना बाकी, बढ़ी धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना बाकी, बढ़ी धड़कनें
विज्ञापन

16 की रिपोर्ट आ चुकी निगेटिव, दो पॉजिटिव मिलने से अधिकारियों की उड़ी नींद
मंझनपुर। दोआबा में अभी नौ संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट पर संशय बरकरार है। चार दिन के भीतर दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इन्हें लेकर जिला प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। हालांकि अच्छी खबर यह भी है कि 16 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
मंझनपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 27 संदिग्धों के खून का नमूना अब तक जांच की खातिर वाराणसी स्थित प्रयोगशाला भेजा जा चुका है। रविवार रात पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चार रोज बाद ही दूसरे मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकल आई। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि 16 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। नौ लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनकी रिपोर्ट दो दिन के भीतर जिला प्रशासन को मिल जाएगी। अब रिपोर्ट क्या होगी इसे लेकर अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। उधर बुधवार को भी एक नए संदिग्ध की रिपोर्ट लैब भेजी गई है। सकते में आए प्रशासन ने अब संक्त्रस्मण से निपटने के लिए और भी कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।