{"_id":"6026d4f68ebc3ee9434b1e1a","slug":"in-sherpur-the-gamblers-caused-uproar-firing-and-spreading-panic-kaushambi-news-ald299093123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर में जुआरियों ने काटा बवाल, फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपुर में जुआरियों ने काटा बवाल, फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के शेरपुर गांव में जुआरियों ने पुलिस से मुखबिरी करने के शक में एक युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पिटाई से युवक का सिर फट गया। इसकी जानकारी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मारपीट के साथ दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
शेरपुर निवासी प्यारेलाल पुत्र कुंवारे शुक्रवार को किसी काम से मकदूमपुर बाजार जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में कई लोगों को जुआ खेलते देखा। गांव में चल रह जुए की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। यह बात जुआरियों को नागवार गुजरी।
उन्होंने प्यारे लाल पर पुलिस कसे मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। पिटाई से प्यारे लाल का सिर फट गया। इसकी जानकारी जब प्यारे लाल के घरवालों को पता चली तो हंगामा हो गया। दोनों तरफ से जुटे लोगों ने मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
शोरगुल पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पिपरी विजय कुमार राय का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर गांव में मारपीट हुई है। गोली चलने की जानकारी नहीं है।