फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In Kaushambi, the couple hanged their lives on the rebuke of family members

प्रेमिका फंदे पर झूली तो मुंबई में प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

Tue, 23 Jun 2020 07:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jun 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
In Kaushambi, the couple hanged their lives on the rebuke of family members
प्रेमी युगल ने की खुदकुशी
करारी कोतवाली इलाके में रहने वाली एक युवती ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, मुंबई में रह रहे उसके प्रेमी ने भी खुदकुशी कर ली। दोनों के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे परिजनों की फटकार की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


करारी क्षेत्र की एक युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। फिलहाल उसका प्रेमी लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसा हुआ है। प्रेम संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। बताया जाता है कि तमाम पाबंदियों के बाद भी सोमवार रात दोनों फोन पर बातें कर रहे थे। घर वालों ने रंगेहाथों पकड़कर युवती को फटकार दिया।
विज्ञापन


इसी के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर उसने जान दे दी। उधर, प्रेमिका की मौत की खबर मिलने पर युवक भी फंदे पर लटक गया। युवक के घर वाले लाश लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। लड़की के परिवारीजनों ने पुलिस को खबर किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक के परिवार की ओर से भी फिलहाल पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर दी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर और भी कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवती को मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed