फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In front of the consolidation officer, the woman ran away with a tamancha

चकबंदी अधिकारी के सामने महिला को तमंचा लेकर दौड़ाया

Sat, 20 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
In front of the consolidation officer, the woman ran away with a tamancha
चकबंदी अधिकारी के सामने महिला को तमंचा लेकर दौड़ाया
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में गुरुवार दोपहर पैमाइश कराने गए चकबंदी अधिकारी के सामने दबंगों ने एक महिला को तमंचा लेकर दौड़ा लिया। पीड़िता ने भागकर किसी तरह जान बचाई। शुक्रवार को उसने एसपी से शिकायत की है।

सैयद सरावां गांव की बिट्टन बेगम पत्नी निसार अहमद ने बताया कि घर के पास ही उसकी भूमि खाली पड़ी है। इस पर पड़ोस के दबंगों की काफी दिनों से नजर लगी हुई है। विवादित भूमि का मामला दीवानी अदालत में चल रहा है। पीड़िता की मानें तो गुरुवार दोपहर चकबंदी अधिकारी राजस्व टीम के साथ पैमाइश कराने आए थे। हालांकि कोर्ट में प्रकरण लंबित होने की जानकारी पाकर उन्होंने नाप नहीं कराई। इसी से गुस्साए दबंगों ने महिला को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध पर तमंचा लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित महिला ने एक व्यक्ति के घर में घुस कर किसी तरह अपनी जान बचाई। विवादित भूमि को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चरवा कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed