{"_id":"628262c82f229f45cf5f99a7","slug":"in-dwarchar-the-baraati-gharati-clashed-over-the-dance-on-the-dj-the-procession-returned-to-the-barang-kaushambi-news-ald3331275192","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारचार में डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बाराती-घराती, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारचार में डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बाराती-घराती, बैरंग लौटी बारात
विज्ञापन
In Dwarchar, the baraati-gharati clashed over the dance on the DJ, the procession returned to the barang
पपरी कोतवाली के काठगांव में रविवार को आई एक बारात में द्वारचार के समय डीजे पर डांस को लेकर घरातियों-बरातियों में बवाल हुआ। घरातियों ने बारातियों को बंधक बनाकर उनके साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से बंधक बने दूल्हे सहित अन्य बारातियों को छुड़ाया गया। हंगामे के कारण रात में ही बारात बैरंग वापस लौट गई। बारातियों ने घरातियों पर गहने लूटने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पिटाई से जख्मी बारातियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
काठगांव निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी सीमा का रिश्ता सरायअकिल कोतवाली के इमली गांव निवासी मैकूलाल के बेटे रोहित के साथ तय कर रखा था। निर्धारित तारीख पर रविवार को काठगांव में बारात आई। रात करीब दस बजे जब बराती डीजे की धुन पर नाचते हुए दरवाजे पर पहुंचे। द्वारचार की रस्म के दौरान डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए।
हंगामा के चलते द्वारचार की रस्म बंद हो गई और लाठी डंडा से लैस दर्जन भर से अधिक घरातियों ने दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। इसे लेकर अफरातफरी के साथ हड़कंप मच गया। सूचना पाकर कुछ ही देर में पिपरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने बारातियों को छुड़ाया। बवाल की वजह से दूल्हे और बारातियों ने शादी करने से इनकार करते हुए पुलिस को घरातियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
पीड़ित बारातियों ने घरातियों पर गहनों से भरा संदूक लूटने सहित दूल्हे को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिटाई से जख्मी हुए बरातियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रभारी कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि बंधक बने दूल्हे समेत बारातियों को छुड़ाकर प्रकरण की जांच की जा रही है।
दूल्हा और दुल्हन राजी, आज ले सकते हैं फेरे
काठगांव में रविवार को आई बारात में हुए बवाल के बाद के बाद भले ही घरातियों और बरातियों में तनाव बढ़ा हुआ है लेकिन दूल्हा और दुल्हन रिश्ता करने के लिए आपस में राजी हैं। मामले में पुलिस ने बताया दोनों पक्ष आपस में राजी हो गए हैं। समझौते की स्थिति बन रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो सोमवार को दूल्हा-दुल्हन को फेरे दिलवा कर शादी की रश्म पूरी करा दी जाएगी।