फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal sand mining at Chhekwa Ghat on police's request

पुलिस के रवन्ने पर छेकवा घाट पर बालू का अवैध खनन

Fri, 18 Jun 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining at Chhekwa Ghat on police's request
सरायअकिल कोतवाली के छेकवा स्थित बालू घाट पर अवैध खनन जोरों पर है। पुलिस के रवन्ने पर रोजाना 20 से 25 ट्रैक्टर बालू की निकासी की जाती है। 10 महीने पहले अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने घाट को सीज किया था। लेकिन, मोटी कमाई के चक्कर में पुलिस अवैध तरीके से बालू का खनन करा रही है।
विज्ञापन

छेकवा स्थित बालू घाट को 10 महीने पहले सीज कर दिया गया था। इस घाट से बालू का खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी पुलिस बालू माफिया से मिलीभगत करके बालू का अवैध खनन करा रही है। स्थानीय मल्लाहों की मदद से बालू का खनन कराकर उसे ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकाला जाता है। घाट से रोजाना 20 से 25 ट्रैक्टर बालू की अवैध निकासी की जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां अवैध खनन को लेकर तनाव की स्थित बनी रहती है।
विज्ञापन

इन दिनों सरायअकिल में इंस्पेक्टर व स्थानीय कनैली पुलिस चौकी में दरोगा की तैनाती नहीं है। कोतवाली के एसएसआई थाना चला रहे हैं। जिसके कारण बालू माफिया दिन में खुलेआम अवैध खनन करा रहा है। जिसकी वजह से सरकारी राजस्व को हर महीने लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष परमानंद यादव का कहना है कि छेकवा घाट पर बालू के अवैध खनन की जानकारी नहीं है। फिलहाल, अगर खनन कराया जा रहा है तो प्रशासन के अफसरों को सूचित कर छापे मारे जाएंगे। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed