फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal possession not removed in Sirathu, now bulldozer will run

सिराथू में नहीं हटे अवैध कब्जे, अब चलेगा बुल्डोजर

Wed, 02 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal possession  not removed in Sirathu, now bulldozer will run
सिराथू में नहीं हटा अतिक्रमण, अब चलेगा बुल्डोजर
विज्ञापन

समय सीमा खत्म होने पर भी व्यापारियों ने नहीं हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। लोक निर्माण विभाग द्वारा सिराथू के सैनी एवं धाता रोड से अतिक्रमण हटाने की दी गई समय सीमा मंगलवार को खत्म हो गई। कस्बे में एक भी जगह पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अधिशासी अभियंता एसके सिंह का कहना है कि अब विभागीय स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह नगर सिराथू में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग ने तेजी के साथ काम प्रारंभ कर दिया है। निर्माण में सबसे बड़ी अड़चन नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर पैदा हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी कर 30 सितंबर तक अतिक्रमण स्वयं द्वारा हटाने की मेाहलत दी थी, लेकिन मियाद खत्म होने के बावजूद किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह का कहना है कि अब दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। जल्द ही सेतु निगम के अफसरों संग बैठक कर ध्वस्तीकरण की रूपरेखा बनाई जाएगी। जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed